
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। भारत के पूर्ण इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन ब्रांड मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने मानेसर स्थित अपनी विनिर्माण इकाई में अपना 1,000वां राइनो इलेक्ट्रिक ट्रक तैयार कर बाजार में उतारा। इस उपलब्धि के साथ मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक यह मुकाम हासिल करने वाला भारत का पहला ब्रांड बन गया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए ब्रांड ने ‘1,000 राइनोज एंड बियॉन्ड : चार्ज द चेंज’ थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक जलज गुप्ता ने कहा, “जब हमने शुरुआत की थी, तब भारत में भारी इलेक्ट्रिक ट्रकों का कोई बाजार मौजूद नहीं था, जिसके आधार पर हम आगे बढ़ सकते। हमें हर खेप के साथ यह साबित करना पड़ा कि ये ट्रक काम करने में सक्षम हैं और अपनी लागत भी निकाल सकते हैं।” मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (आईपीएल टेक प्राइवेट लिमिटेड) के सीईओ-ईएम एंड एचसीवी नवनीत सेठी ने कहा, “1,000वें राइनो ट्रक का बाजार में उतरना भारत में भारी इलेक्ट्रिक ट्रक परिवहन की व्यावसायिक व्यवहार्यता साबित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारे ट्रकों ने उन मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने की अपनी क्षमता साबित की है, जो फ्लीट ऑपरेटरों के लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं।”