
www.daylifenews.in
गुलाबी नगरी, पिंकसिटी, छोटीकाशी, जयपुर, देश का पेरिस ना जाने किस-किस नाम से जाना जाता है, राजस्थान की राजधानी जयपुर।
शहरनामा कॉलम आप सभी के लिए यहाँ कि सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षिक, ऐतिहासिक, सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र की समस्याओं और सम्बावनाओं की दास्तान के रूप में पढ़ने को मिलेगा।
आज के बदलते जयपुर शहर में विकास के चुनौतियां, खामियां भी हैं, जिन पर गंभीरता विचार करना एवं लिखना जरूरी है ताकि जनता की आवाज़ हमारी सरकार तक और सरकार की योजनाएं, परियोजनाएं एवं जन सुविधाएं नागरिकों तक पहुँच सकें। आइये हम सब मिलकर एक बेहतर स्वच्छ, सुरक्षित और संवेदनशील शहर के निर्माण में अपने विचारों का योगदान दें।
शुरू करते हैं शहर की वो विरासत जो हमें सदियों से यहां मिली है। यहां यानि जयपुर में जो भी शख्स बाहर, अन्यत्र से आया वह हमेशा के लिए यहीं का होकर रह गया। यहां की मिट्टी का आकर्षण, सामाजिक व्यवस्था, आपसी भाईचारा, प्यार मोहब्बत, एक दूसरे के धर्मों का सम्मान एवं अपने धार्मिक आयोजनों में दूसरे मजहब वालों को बुलाना और अपने सांस्कृतिक समारोह को आनंदमयी बनाने के साथ-साथ सभी की भागीदारी कायम करना।

जयपुर की स्थापना आमेर के राजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने 18 नवंबर 1727 को की थी। इसको सबसे पहले स्टैनली रीड ने पिंक सिटी का नाम दिया था। जयपुर को आधुनिक शहरी योजनाकारों द्वारा सबसे नियोजित और व्यवस्थित शहरों में से गिना जाता है। देश के सबसे प्रतिभाशाली वास्तुकारों में इस शहर के वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य का नाम सम्मान से लिया जाता है। ब्रिटिश शासन के दौरान इस पर कछवाहा समुदाय के राजपूत जमींदारो का नियंत्रण था। जयपुर का सामंत/ जमींदार परिवार जिन्हें जयपुर रजवाड़ा कहा जाता है, हमेशा ही विदेशी मुगलों और अंग्रेजों के प्रति वफादार रहा था। 19वीं सदी में इस शहर का विस्तार शुरु हुआ तब इसकी जनसंख्या 1,80,000 थी जो अब बढ़ कर 2001 के आंकड़ों के अनुसार 13,7,119 और 2012 के बाद 20 लाख हो चुकी है। वर्तमान में यह संख्या करोड़ों तक पहुँच गई। यहाँ के मुख्य उद्योगों में धातु, संगमरमर, वस्त्र-छपाई, हस्त-कला, रत्न व आभूषण का आयात-निर्यात तथा पर्यटन-उद्योग आदि शामिल हैं। जयपुर को भारत का पेरिस भी कहा जाता है। इस शहर के वास्तु के बारे में कहा जाता है कि शहर को सूत से नाप लीजिये, नाप-जोख में एक बाल के बराबर भी फ़र्क नहीं मिलेगा। इस प्रकार के धरोहर होना हमारे देश के लिए एक गर्व की बात है। (जारी…)