कुरैशी समाज में परवान चढ़ रही नो दहेज, नो डिनर की मुहिम

नूरानी मस्जिद में आज बाद नमाज-ए-असर निकाह का आयोजन
www.daylifenews.in
जयपुर। शादी-विवाह में कुरैशी समाज द्वारा सादगी के साथ निकाह की रस्म अदायगी और फिजूल के लवाजमात से दूरी बनाते हुए इन पर अंकुश की मुहिम परवान चढ़ने लगी है। इसी कड़ी में 27 नवम्बर को नाहरी का नाका निवासी राजा अहमद की पुत्री का नौशादुद्दीन कुरैशी के पुत्र नवैद कुरैशी का पेंटर कॉलोनी, नाहरी का नाका स्थित नूरानी मस्जिद में बाद नमाज-ए-असर शाम 5 बजे निकाह होगा। शहजाद कुरैशी के अनुसार निकाह की रस्म अदायगी शरीअत के मुताबिक सादगी के साथ होगी। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी छुट्टन कुरैशी, शब्बीर कुरैशी मुहम्मदी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठजन शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि झोटवाड़ा निवासी बिजनेसमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी छुट्टन कुरैशी ने नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर की नीति के तहत अपनी पुत्री का निकाह मस्जिद में सादगी के साथ संपन्न कर इस मुहिम का आगाज किया था। जो परवान चढ़ने लगी है। अब कुरैशी समाज के अधिकतर शादी-विवाह के आयोजन इसी पैटर्न पर सादगी के साथ हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *