
अरशद शाहीन
www.daylifenews.in
टोंक। राजस्थानी फिल्म ‘बैरण’ 5 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। शुरुआत टोंक के एंजेल किरण टॉकीज से होगी। बाद में इसे जयपुर सहित प्रदेश के अन्य सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म को टोंक के युवाओं ने बनाया है। मूवी का डायरेक्शन टोंक के नटराज ने किया है तो इसके प्रोड्यूसर बेणी प्रसाद गुर्जर-अजय नटराज और क्रिएटिव डायरेक्टर डीडी गुप्ता भी यहां के ही हैं। मूवी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिवराज गुर्जर भी टोंक जिले से ही हैं। वे टोडारायसिंह तहसील के गांव गोलेहड़ा के रहने वाले हैं।
फिल्म में प्रतिष्ठा ठाकुर, राखी रंगीली, हंसा रंगीली, विशा पाराशर, संतोष कंवर, रिया सैनी, शिवराज गुर्जर, सिकंदर चौहान, मुकेश छैला, अभिषेक जांगिड़ और महेंद्र शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर प्रमोद आर्य हैं। डीओपी विकास सक्सैना हैं। एडिटर महेंद्र तंवर हैं और वीएफएक्स मुकेश खन्ना ने किया है। साथ ही फ़िल्म का संगीत नरेश सुथार और श्रेया पालीवाल ने दिया है | संवाद शिवराज गुर्जर और रागिनी गुप्ता ने लिखें है और फ़िल्म के गीतकार मनीष शर्मा और नटराज है | फ़िल्म 5 अगस्त से रोजाना एंजेल किरण सिनेमा में दिखाई जाएगी।