
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जयपुर की विभिन्न गांधी संस्थाओं द्वारा शांति एवं सद्भावना मार्च तथा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान AICC के पूर्व सचिव संजय बापना ने कहा कि शहीद दिवस उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना जीवन दिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रशीदुज्जमा खान (आसिम) ने कहा कि यह दिवस हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाता। अल्पसंख्यक विभाग के ब्यावर प्रभारी नदीम पठान ने कहा कि यह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संगठन महासचिव श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि यह युवाओं को देश की सेवा में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर जयपुर शहर इंटक के महासचिव रामपाल सैनी एवं अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।