


www.daylifenews.in
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पं. गिरिराज बालोदिया ने गीता पाठ किया, फादर विजय पॉल ने बाइबिल का पाठ किया, हाफिज मौलाना राशिद राजा ने कुरान की आयतें पढ़ी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा, महासचिव रामसिंह कस्वा, जसवंत गुर्जर, स्वर्णिम चतुर्वेदी, आर.सी. चौधरी, हाजी जियाउर रहमान, विक्रमसिंह शेखावत, सचिव ताराचंद सैनी, अय्यूब खान, नरेश चौधरी, विधायक अमीन कागजी, डॉ. शिखा मील बराला, पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, डॉ. महेश जोशी, श्रीमती शकुंतला रावत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, दामोदर गुर्जर, हरसहाय यादव, एम. डी. चौपदार, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, राजेन्द्र यादव, श्रीमती शारदा साध, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती शकुंतला शर्मा, महावीर सुकराई, राजेश कटारा, पंकज दाधीच, खंगाराम चौधरी, श्रीमती मीनाक्षी जैदी, राजेन्द्र शर्मा, धनसिंह नरूका, राजेश पाण्डे, श्रवण चौबे, श्रीमती शीला तिवाड़ी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।