
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मण डूंगरी जयपुर में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक हवा महल क्षेत्र बालमुकुंद आचार्य ने दीप प्रज्वलित करके शुरुआत की। मिडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि जब किसी बच्ची के हाथ में किताब के साथ साइकिल की चाबी आती है तो सिर्फ एक साधन नहीं पाती से आत्मनिर्भरता आत्मविश्वास आगे बढ़ाने की आजादी मिलती है। ऐसा ही भाव को प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जहां लक्ष्मण डूंगरी विद्यालय में राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरित की गई साइकिल पाते ही छात्र हूं के चेहरे खुशी से खिल उठे किसी ने पहली बार सपनों को इतनी नजदीक के महसूस किया तो किसी की आंखों से आगे की पढ़ाई के नहीं हो इसलिए झलकने लगे। अभिभावकों के लिए यह पल गर्व का था क्योंकि बेटियां अब और अधिक सुरक्षित स्वभाव लंबी और आत्मविश्वासी होकर स्कूल पहुंच सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका की साइकिल केवल आने जाने का साधन नहीं बल्कि बालिकाओं की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने की एक मजबूत कड़ी है। आगे बढ़ाने की राह पर मजबूती में खड़ा करती है। कार्यक्रम के दौरान महाराज बाल मुकुंद आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयोजन केवल साइकिल वितरण तक सीमित नही था बल्कि यह संदेश दिया गया कि जब बेटियों को साधन मिलते हैं तो वे मंजिल खुद तय करती है आज इन साइकिलों के साथ छात्रों के सपने में रफ्तार पकड़ ली है। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सक्रिय सहयोग रहा कार्यक्रम का मंच संचालन कुलजीत सिंह ने समां बांधे रखा।