बिलान्दरपुर के लाल ग्यारसी लाल यादव ने बढ़ाया गांव का मान

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। बिलान्दरपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब गांव के होनहार समाजसेवी ग्यारसी लाल यादव को वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा डॉक्टरेट (मानव) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह भव्य सम्मान समारोह दिल्ली के मेपल गोल्डन बैंक्विट हॉल में आयोजित किया गया, जहाँ सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने स्वयं मंच से यह सम्मान प्रदान किया। इस गरिमामय अवसर पर भारत की वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन की प्रतिनिधि नेहा ठाकुर, रितु दया, जयपुर से अंशुल अग्रवाल तथा हैदराबाद से अजंता सरकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देशभर से आए समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस सम्मान के उपलक्ष्य में संपत्ति विवाद सेवा केंद्र की स्थापना के माध्यम से समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया। समारोह को संबोधित करते हुए जीएल यादव ने कहा, कि “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक तिलक नहीं है, बल्कि समाज सेवा को और अधिक समर्पण भाव से करने की प्रेरणा है। मैं उन सभी संस्थाओं का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जो समाजसेवियों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।”
गांव बिलान्दरपुर सहित पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे समाजसेवा के क्षेत्र में नई प्रेरणा देने वाला क्षण बताया। यह जानकारी पूर्व प्रधानाध्यापक रामलाल यादव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *