बजट, पर्यटन सेक्टर प्रमोट के लिए अनेक लाभदायक घोषणाएं

www.daylifenews.in
जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान एवं सचिव रणविजय सिंह ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा में पर्यटन सेक्टर के लिए 5 हजार करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कैपेसिटी बिल्डिंग फंड का गठन महत्वपूर्ण घोषणा है. जिससे पर्यटन बढ़ने के साथ रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी।
शेखावाटी की हवेलियों को पहचान दिलाने के लिए यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में सम्मिलित के प्रयास, थार संस्कृति सर्किट बनाए जाने की घोषणा से जैसलमेर एवं जोधपुर के पर्यटन स्थलो को बूम मिलेगा, संभाग स्तर पर लोग नृत्य उत्सव का आयोजन, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष सहायता दल मैं महिलाओं को प्राथमिकता के साथ 10 करोड़ की विशेष बजट घोषणा, दीपावली, होली एवं अन्य त्योहारों पर विशेष सजा के लिए 13 करोड़ का प्रावधान जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
राज्य के सीकर, झुंझुनू एवं भरतपुर क्षेत्र में नए एयरपोर्ट स्थापित के लिए प्रयास धरातल पर उतरने पर डेस्टिनेशन वेडिंग में बढ़ोतरी होगी, हेरिटेज संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन विकसित के लिए विशेष प्रयास, खाटू श्याम पुष्कर, नाथद्वारा, केशोरायपाटन तथा चित्तौड़ मैं हेरिटेज वॉक-वे के लिए विशेष बजट में प्रावधान, जयपुर के आमेर किले एवं कस्बे के विकास के लिए 50 करोड़ के विकास कार्य होंगे, दोसा बालोतरा सलूंबर नागौर अजमेर मैं लोक देवताओं एवं वीर योद्धाओ के पेनोरमा के निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिससे राजस्थान की संस्कृति को पूरे भारतवर्ष में अधिक से अधिक पहचान के लिए एक नया अध्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *