
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आज मनोहरपुर में महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। इस दौरान यादव समाज मनोहरपुर के नगर अध्यक्ष महेश जड़वाल ने उनके जन्मदिन के साथ-साथ अपनी पोती दीपांशी जड़वाल का भी जन्मदिन मनाया इसके तहत गायों को हरा चारा और छोटे बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष अलादीन खान, सेवादल अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता राकेश हलकारा, पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया, महेश जड़वाल, घोलाराम यादव, ओमप्रकाश चौधरी, हनुमान यादव, राकेश सैनी रवि मीणा महावीर सैनी सुमन कुमावत मंजू यादव कोमल शर्मा अनीता शर्मा कोमल यादव ममता शर्मा सुनीता वर्मा आदि उपस्थित रहे।