
www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने अपने कैंपस में TEDxBIMTECH का आयोजन किया। “डिकोडिंग टुमारो” थीम के तहत आयोजित इस मंच पर 9 विशिष्ट वक्ताओं ने बदलते कल और आने वाले समय की दिशा पर अपने विचार छात्रों के साथ साझा किए।
बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजीब ने कहा, “TEDx जैसे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्ञान-साझा मंच की मेजबानी कर हमने एक बार फिर यह साबित किया है कि हमारा संस्थान ऐसे विचारों का केंद्र है, जो बदलाव की दिशा तय करते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” दीपा कृष्णन, हेड ऑफ मार्केटिंग – रियल एस्टेट, एडलवाइस अल्टरनेट एसेट एडवाइजर्स ने “5 मंत्र ऑफ एन इनोवेशन माइंडसेट” साझा करते हुए “बीटा ब्रेन” की अहमियत पर प्रकाश डाला। अन्नू ग्रोवर, फाउंडर एवं सीईओ, नर्चरिंग ग्रीन ने कहा, “हमारा लक्ष्य हर घर तक एक पौधा पहुंचाना और ‘ग्रीन गिफ्टिंग’, यानी ‘गिफ्ट ए प्लांट’ की सोच को आगे बढ़ाना है।” प्रोफेशनल भारतीय पहलवान सारिका मलिक ने कहा कि असफलता इंसान की रफ्तार को भले ही कुछ समय के लिए रोक सकती है, लेकिन भीतर का “1% माइंड” ही उसे फिर से उठने की ताकत देता है।