
www.daylifenews.in
रोम (इटली)। दो और तीन पहिया वाहनों की वैश्विक अग्रणी कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी और एक्सेलेंटिया ने वेटिकन सिटी स्टेट के गवर्नरेट को दो टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान कर टिकाऊ और जिम्मेदार गतिशीलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। 5 फरवरी को हुई आधिकारिक डिलीवरी वेटिकन और एक्सेलेंटिया के बीच पहले से चल रहे सहयोग का हिस्सा है, जो नवाचार और स्थिरता पर केंद्रित परियोजनाओं में सक्रिय है।
टीवीएस मोटर इटालिया के जनरल मैनेजर जियोवानी नोटारबार्टोलो दी फुर्नारी ने कहा, “वेटिकन जैसे प्रतिष्ठित परिवेश में टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तैनाती शहरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति हमारी उस सोच को प्रमाणित करती है, जो विश्वसनीयता, सहज उपयोग और विश्वस्तरीय गुणवत्ता पर आधारित है।” एक्सेलेंटिया के संस्थापक एवं स्वामी जियोवानी जाप्पिया ने कहा, “वेटिकन सिटी स्टेट के गवर्नरेट के साथ की गई यह साझेदारी एक्सेलेंटिया की उस प्रतिबद्धता को मजबूत करती है, जिसके तहत हम विशेष रूप से संवेदनशील शहरी और संस्थागत परिवेशों के लिए परिपक्व, भरोसेमंद और उपयुक्त मोबिलिटी समाधान प्रदान करने में ठोस योगदान देना चाहते हैं।”