केएफआईएल ने घोषित किए तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम

www.daylifenews.in
पुणे। किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जो कास्टिंग्स और पिग आयरन के अग्रणी निर्माताओं में से एक है तथा भारत में स्टील और सीमलेस ट्यूब्स के क्षेत्र में प्रमुख कंपनी है, ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
केएफआईएल के प्रबंध निदेशक आर. वी. गुमस्ते ने कहा, “चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद हमें तीसरी तिमाही में मजबूत और संतुलित प्रदर्शन की रिपोर्ट करते हुए प्रसन्नता हो रही है। लागत अनुकूलन और परिचालन दक्षता पर हमारे निरंतर फोकस से मार्जिन में सुधार हुआ है। पल्वराइज़्ड कोल इंजेक्शन विद ऑक्सीजन एनरिचमेंट, सोलर क्षमता का कमीशनिंग तथा ट्यूब प्लांट डी-बॉटलनेकिंग जैसे प्रोजेक्ट्स ने इस सुधार को समर्थन दिया है। वैल्यू-एडेड कास्टिंग्स की मजबूत मांग और बड़े ट्यूब ऑर्डर के आगामी निष्पादन से हमारा आउटलुक और सुदृढ़ हुआ है। हमारे विस्तार और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी अच्छी प्रगति पर हैं। इस तिमाही के दौरान, पिग आयरन और स्टील की कीमतें अधिक आपूर्ति और कमजोर मांग के कारण पिछले पांच वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि वॉल्यूम मजबूत रहे, लेकिन कम रियलाइजेशन और हिरियूर, बारामती और जेजुरी में नियोजित मेंटेनेंस शटडाउन के कारण राजस्व लगभग स्थिर रहा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *