
www.daylifenews.in
पंजाब। दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मटीरियल सॉल्यूशंस प्रदाता और विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स, अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आफ्टर स्कूल स्पोर्ट्स प्रोग्राम के माध्यम से जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को सशक्त बनाने का कार्य लगातार कर रही है। बठिंडा केंद्र से जुड़े युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान मिलना इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
पंजाब स्टेट एसोसिएशन द्वारा पटियाला में आयोजित अंडर-14 खो-खो ट्रायल के बाद, अंबुजा सीमेंट्स समर्थित जीएसएसएस बुलादेवाला स्कूल के दो विद्यार्थियों (एक लड़का और एक लड़की) का पंजाब खो-खो टीम के लिए चयन हुआ है। यह टीम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेगी। बठिंडा आफ्टर स्कूल सेंटर का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारना तथा खेलों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से एथलेटिक्स और खो-खो पर फोकस किया जाता है।