गहलोत के जन्मदिवस पर एक हृदयस्पर्शी क्षण

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मेरे जन्मदिवस पर एक हृदयस्पर्शी क्षण तब आया, जब बाड़मेर के ‘हापो की ढाणी’ की एक बच्ची लीला कंवर ने अपने पैरों से मेरा शानदार चित्र बनाकर मुझसे फोन पर बात की और शुभकामनाएँ दीं।
वर्ष 2013 में एक बिजली हादसे में दोनों हाथ खराब होने के बावजूद उसने जिस हिम्मत और जिंदादिली के साथ न केवल जीवन को स्वीकार किया, बल्कि अपनी शिक्षा भी पूरी की, वह सचमुच प्रेरणादायक है।
लीला कंवर आत्मविश्वास और संघर्ष की सजीव मिसाल है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और उसे आशीर्वाद देता हूँ कि वह ज़िंदगी में खूब कामयाब हो और आगे बढ़े।
https://x.com/i/status/2050963981620441226

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *