
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आगामी 29 मई, 2026 को महाराजा सूरजमल महाविद्यालय अजबपुरा में आयोजित होने वाले जाट समाज के सम्मेलन की तैयारी बैठक का आयोजन जाट समाज चौरासी के अध्यक्ष श्री बाबूलाल रूंडला की अध्यक्षता में किया गया इस मीटिंग में चौरासी परिक्षेत्र के समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की सफलता को लेकर सकारात्मक सुझाव और राय रखी।
आप सबके सहयोग से यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य और अब तक का सबसे शानदार होगा तथा समाज हित में एक मील का पत्थर साबित होगा। आप सभी से निवेदन है कि समाज के समस्त महानुभावों को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करें और प्रत्येक व्यक्ति 29 मई, 2026 को समाज के कार्यक्रम में भाग लेकर समाजहित में अपनी बात रखें कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक के पंचायत में समाज बंधुओ से संपर्क किया जाएगा मीटिंग में श्री धन्ना भगत जाट समाज धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष नरसिंह लाल कपूरिया प्रह्लाद सहाय पलसानिया रिछपाल कलवानिया राम सिंह दादरवाल सुगलचंद जीतरवाल युवा अध्यक्ष राजेश सiमोता अशोक कारैल पूर्व सरपंच धुणी लाल प्रभु दयाल निठारवाल रामचंद्र बोबासिया साधुराम नटवाड़िया सीताराम पलसानिया सहित कई समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य लोग मौजूद थे।