
शेरपुरा खूनी संघर्ष मामला गरमाया
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
जयपुर/शाहपुरा। शेरपुरा (खोरी) में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव दिगराज सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
इस दौरान दिगराज सिंह ने कहा कि शेरपुरा में दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद के दौरान एक परिवार पर लाठियों से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने की मांग की।