
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को टीम दिगराज सिंह शाहपुरा द्वारा मनोहरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और देश को विकास एवं लोकतंत्र की मजबूत दिशा प्रदान की। इस अवसर पर टीम दिगराज सिंह शाहपुरा के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।