
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। यादव समाज मनोहरपूर नगर अध्यक्ष महेश जड़वाल व लियाक़त खान सैय्यद (क्रेन ऑपरेटर) की और से जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपुर के सहायक अभियंता मनोहर सिंह यादव व सहायक राजस्व अधिकारी विक्रम कुमार का भव्य स्वागत किया गया।
महेश जड़वाल ने बताया कि दोनों अधिकारी मनोहरपुर क्षेत्र की जनता को तन मन से राहत पहुंचा रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि दोनों अधिकारी उपभोक्ताओं को राहत देते हैं कर्मचारियों का ख्याल रखते हैं और निगम का टारगेट समय पर पूरा करते हैं इस बात से खुश होकर इन अधिकारियों का स्वागत किया गया है। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमावत os गंगाराम सैनी, दीपिका खत्री, कर्मचारी नेता सुरेंद्र चौधरी, कर्मचारी नेता हरीश शर्मा,
कर्मचारी नेता सन्तोष मेहरा,कर्मचारी नेता हेमंत बागड़ी,सन्दीप, अमित मिठारवाल,धूणी लाल प्रजापति छित्तर मल जड़वाल अब्दुल अजीज लोहानी आदि उपस्तिथ थे।