लोचूकाबास विद्यालय में कृषि विज्ञान संकाय स्वीकृत

एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा एवं प्रधानाचार्य नरेन्द्र अग्रवाल के प्रयास लाए रंग
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम लोचूकाबास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य संकाय के स्थान पर विज्ञान संकाय स्वीकृत हुआ हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक ललित कुमार ने आदेश जारी किए हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ सालों से वाणिज्य संकाय में नामांकन नगण्य या शून्य रहा। विद्यालय की एसएमसी और एसडीएमसी की बैठकों में वाणिज्य संकाय के स्थान पर कृषि विज्ञान संकाय में बदलने का प्रस्ताव लिया गया।
इसके बाद भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों से संकाय बदलने के लिए सतत रूप से आग्रह किया गया। इस कार्य में गणपत वर्मा की विशेष भूमिका रही। कृषि विज्ञान संकाय स्वीकृत होने पर विद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों , अभिभावकों ने भाजपा नेता गणपत वर्मा का आभार जताया हैं।
आभार जताने वालों में एसएमसी सदस्य रिछपाल यादव, बंशीधर यादव, महेश शर्मा, अनिल पारीक सहित प्रधानाचार्य नरेन्द्र अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, विद्यालय स्टॉफ सेक्रेट्री बाबूलाल बुनकर एएओ सुरेंद्र किसी सहित स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *