एअर इंडिया ने महाराजा क्लब लॉयल्टी प्रोग्राम में विस्तार की घोषणा की

www.daylifenews.in
गुरुग्राम।एअर इंडिया ने अपने महाराजा क्लब लॉयल्टी प्रोग्राम में बड़े विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत, क्लब के सदस्य अब एअर इंडिया की सेवाओं के अलावा, एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों पर भी महाराजा पॉइंट्स अर्न और रिडीम कर सकेंगे। ये उड़ानें दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम एशिया के 55 से अधिक गंतव्यों के लिए संचालित होती हैं। लम्बे इंत़जार के बाद किया गया यह सुधार, फ्रिक्वेंट फ्लायर्स के लिए महाराजा पॉइंट्स को और भी अधिक प्रासंगिक बनाने पर एअर इंडिया ग्रुप के फोकस को दर्शाता है; इससे सदस्य एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस, दोनों के विशाल नेटवर्क में यात्राओं के दौरान अधिक फायदे पा सकेंगे। निपुण अग्रवाल, चीफ़ कमर्शियल ऑफ़िसर, एअर इंडिया और चेयरमैन, एअर इंडिया एक्सप्रेस, ने कहाः एअर इंडिया एक्सप्रेस नेटवर्क के बढ़ते दायरे को देखते हुए, इन उड़ानों पर पॉइंट्स अर्न करने और उन्हें रिडीम करने की सुविधा शुरू करना, सही समय पर उठाया गया कदम है। जो हमारे फ्रिक्वेंट फ्लायर्स की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। यह समय के साथ महाराजा पॉइंट्स को एक कीमती करेंसी के तौर पर विकसित करने के हमारे लक्ष्य को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *