एटा के इतिहास में एक नवम्बर को अभूतपूर्व होगा पुरातन छात्र समागम – अजय चौधरी

मैगसैसे से सम्मानित डा. संदीप पाण्डेय मुख्य अतिथि, पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह व श्री उमाशंकर पांडेय समागम के विशिष्ठ अतिथि होंगे – ज्ञानेन्द्र रावत
www.daylifenews.in
आगामी एक नवम्बर को एटा जनपद स्थित 112 वर्ष पुराने ऐतिहासिक जी आई सी के विशाल हाल में कालेज के पुरातन छात्रों का विशाल समागम होगा। इस विशाल पुरातन छात्र समागम के मुख्य अतिथि एशिया के नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैगसैसे पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डा० संदीप पाण्डेय, विशिष्ठ अतिथि जल संचय की चौका प्रणाली के जनक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व पद्मश्री से सम्मानित राजा लक्ष्मण सिंह व जलग्राम मेड़बंधी यज्ञ अभियान, बुंदेलखंड के प्रमुख पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडेय होंगे। यह जानकारी देते हुए कालेज के पुरातन छात्र , वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, ख्यात पर्यावरणविद एवं एटा पुस्तक महोत्सव व जी आई सी जीर्णोद्धार समिति के संरक्षक ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि इस पुरातन छात्र समागम में देश-विदेश में कालेज का नाम रौशन करने वाले कालेज के पुरातन छात्र, कालेज, जिले व प्रदेश में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के टापर, आई ए एस, आई पी एस, सेना, चिकित्सा, रक्षा, रेल,शिक्षा , फिल्म, अनुसंधान, विज्ञान, क्रीड़ा, प्रौद्योगिकी,बैंकिंग, सांख्यिकीय, परिवहन आदि-आदि क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले पुरातन छात्र सहभागिता करेंगे।

श्री रावत ने गाजियाबाद स्थित अपने बेटे के आवास पर भेंट के दौरान बताया कि यह पुरातन छात्र समागम जीर्ण-शीर्ण पड़े 112 बरस पुराने एतिहासिक राजकीय इंटर कॉलेज के विशाल हाल, जो कालेज के पुरातन छात्रों और हितैषियों के आर्थिक सहयोग से बीते एक बरस के दौरान हुए जीर्णोद्धार, जो जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष ए आर.एम, श्री संजीव यादव, पूर्व प्रधानाचार्य श्री रामवीर सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य कोषाध्यक्ष श्री चंद्र पाल सिंह , सचिव श्री अनूप द्विवेदी व समिति के सदस्यों के अनवरत श्रम व सहयोग का प्रतिफल है, के उपरांत अब पुन: पुराने स्वरूप में है, में होगा। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। यह भी कि इस अभियान में श्री अजय चौधरी जी की भूमिका न केवल सराहनीय है, प्रशंसनीय है, वंदनीय भी है।यहां यह जान लेना जरूरी है कि हाल व कालेज के जीर्णोद्धार अभियान की शुरुआत के समय समिति के अध्यक्ष श्री संजीव यादव का कहना था कि इस दौरान हम सबका यह भरसक प्रयास रहेगा कि कालेज के हाल व कालेज का स्वरूप जैसा पहले था, वैसा ही बना रहे। गौरतलब है कि श्री रावत बीते काफी समय से मधुमेह, मूत्राशय, किडनी में पथरी व सांस के रोग से पीड़ित हैं और गाजियाबाद में अपने बेटे के पास रहकर इलाज करा रहे हैं। बैठक में उपस्थित न हो पाने का उनका यही एक प्रमुख कारण रहा है।

श्री रावत ने बताया कि इस पुरातन छात्र समागम की घोषणागत दिवस जीर्णोद्धार समिति की बैठक में मुख्य अतिथि और कालेज के पुरातन छात्र व वर्तमान में दिल्ली में स्पेशल कमिश्नर पुलिस के पद पर कार्यरत श्री अजय चौधरी आई पी एस की मौजूदगी में की गयी। इस अवसर पर श्री चौधरी ने समिति के अध्यक्ष श्री संजीव यादव , समिति के पदाधिकारियों, पुरातन छात्र प्रमुख व्यवसायी श्री गिरीश साहनी, प्रख्यात चिकित्सक डा० अरुण गौड, डा० सतेन्द्र तोमर, डा० हरेन्द्र यादव, श्री के.के.मिश्रा ,श्री राजवीर सिंह राठौर, अतिरिक्त पंचायत राज अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह यादव व ग्राम्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार यादव आदि की मौजूदगी में विगत दिवस कालेज के उसी हाल में पुरातन छात्र समागम के संकल्प पत्र को जारी किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा० सुधीर गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री विजय मिश्र, श्री मनोज तिवारी, श्री विश्रांत कुलश्रेष्ठ जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री सतेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह , श्री रणवीर सिंह यादव , प्रख्यात चिकित्सक डा० अरुण गौड , फुटबाल संघ अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह यादव ‘बंटी’ एवं सचिव श्री राजीव यादव, श्री सुशील यादव ‘शैलू’ प्रधान, एबीपी न्यूज के क्षेत्रीय संवाददाता श्री राकेश भदौरिया, सभासद वीरू बाल्मीकि, श्री पद्मेश वार्ष्णेय ,श्री शैलेन्द्र गुप्ता, श्री दिवाकर गुप्ता, श्री ब्रजेश कुमार, श्री आलोक शर्मा,श्री अनिल कुमार सिंह, श्री अंकित गुप्त, श्री मदन कुमार यादव, श्री राकेश पहलवान, श्री संतोष सोलंकी, वरिष्ठ कवि श्री गोपाल यादव,श्री आकाश यादव, श्री विनोद कुमार, श्री सुमंत यादव,श्री शैलेश मिश्रा, श्री सतेन्द्र कश्यप, श्री सिद्दार्थ यादव व श्री कबीर यादव , फुटबाल कोच श्री मनोज कुमार आदि अनेकानेक गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमी छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

बैठक में व उसके उपरांत एबीपी संवाददाता के सवाल पर श्री अजय चौधरी ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण सदैव से होता रहा है। इस कालेज की यह इमारत 112 साल पुरानी है जो ऐतिहासिक है। वह बात दीगर है कि इसके संरक्षण का प्रयास विलम्ब से हुआ जो काफी पहले हो जाना चाहिए था। इसके लिए भाई श्री संजीव यादव, उनकी टीम और पुरातन छात्रों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की जानी चाहिए। एक वर्ष में कालेज के हाल का जीर्णोद्धार हो चुका है। यह पुरातन छात्रों और जीर्णोद्धार टीम की बहुत बड़ी उपलब्धि है। शेष भवन का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। यह भी कि प्रदेश सरकार ने पुरातन छात्रों और हितैषियों के प्रयास के तदुपरांत तीन करोड़ तैंतीस लाख की राशि कालेज के पूर्व स्वरूप को बहाल करने हेतु प्रदान की है। इस हेतु सभी बधाई के पात्र हैं।

आगामी एक नवम्बर को आयोजित पुरातन छात्र समागम ऐतिहासिक होगा जिसमें देश की शीर्ष सेवाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके कालेज के पुरातन छात्र भाग लेंगे। मेरा आयोजन समिति से कहना है कि सभी के आगमन को सुनिश्चित करने का प्रयास करे ताकि उनकी समुचित व्यवस्था की जा सके। श्री चौधरी ने कहा कि 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कालेज के प्रांगण में श्री बृजपाल सिंह यादव की स्मृति में पुस्तक महोत्सव का आयोजन इस जनपद की अनूठी उपलब्धि है। इसने बीते बरसों में नित नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। देश के ख्यात प्रकाशकों की इसमें मौजूदगी इसे और प्रभावी व महत्वपूर्ण बनाती है। पुस्तकें व्यक्ति के जीवन की दिशा बदलने में अहम भूमिका का निर्वहन करती हैं। इसलिए मेरी एटा जनपद ही नहीं, समीपस्थ जनपदों के स्कूलों, शिक्षक गणों और छात्र-छात्राओं से अपील है कि वे पुस्तक महोत्सव में अवश्य आयें।

अंत में उन्होंने कहा की जहां तक एटा से मेरे लगाव का सवाल है। व्यक्ति अपनी जन्म भूमि और जहां उसका बचपन बीता है, शिक्षाग्रहण की है, उसे कैसे भूल सकता है। मैं कहीं भी रहूं, एटा की स्मृति मेरे हृदय पटल पर आजीवन अंकित रहेगी। मैं पुरातन छात्र समागम और पुस्तक महोत्सव की सफलता की कामना करता हूं और पुन: भाई संजीव जी की टीम और उसके प्रयास की प्रशंसा करता हूं। बैठक के अंत में जीर्णोद्धार समिति एवं पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष श्री संजीव यादव ने श्री अजय चौधरी जी, श्री गिरीश साहनी जी, डा. सतेन्द्र तोमर जी, डा. हरेन्द्र यादव जी, श्री के.के मिश्रा जी, श्री राजवीर सिंह राठौर और श्री नरेन्द्र कुमार यादव जी आदि पुरातन छात्रों व सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और इस अभियान में उनके अनवरत सहयोग व आशीर्वाद की कामना की। बैठक के उपरांत पुरातन छात्र व ग्राम्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार यादव ने कालेज जीर्णोद्धार हेतु श्री अजय चौधरी जी व समिति के कोषाध्यक्ष श्री चंद्र पाल सिंह यादव जी को दस हजार का चैक प्रदान किया जिस हेतु जीर्णोद्धार समिति द्वारा श्री नरेन्द्र कुमार यादव जी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रस्तुति : सद्दीक अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *