
www.daylifenews.in
जयपुर। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक राजस्थान कमेटी की कल रविवार को अत्यावश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय – स्वर्ण पथ, मानसरोवर जयपुर में रखी गई है। जिसमें सभी प्रगतिशिल और देशप्रेमीयों साथियों से अनुरोध किया गया है कि पार्टी को राजस्थान में और अधिक संगठित और मजबूत बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभायें । इस अवसर पर सभी प्रकोष्ठ के प्रभारीयों को इस बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा। सुबह 11 से यह बैठक 30/06/05, मध्यम मार्ग, स्वर्ण पथ, मानसरोवर जयपुर पर होगी। यह जानकारी संजीत दासगुप्ता, प्रचार प्रसार एवं सदस्यता अभियान प्रभारी ने प्रेस नोट में दी।