
www.daylifenews.in
कोटा। 19वें इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑन एस्ट्रोनोमी एण्ड एस्ट्रोफिजिक्स (आईओएए) 2026 में एलन स्टूडेंट्स ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मैडल हासिल किया है। एलन के क्लासरूम स्टूडेंट अर्णव सहरावत ने गोल्ड मैडल और हर्षिल पटेल ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बधाई देते हुए कहा कि आईओएए का फाइनल 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर के मध्य वियतनाम के हनोई में हुआ, जिसमें 64 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारत की पांच सदस्यीय टीम ने चार गोल्ड एवं एक सिल्वर मैडल हासिल किया। इसमें एलन के स्टूडेंट अर्णव सहरावत ने गोल्ड और हर्षिल पटेल ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। गोल्ड मैडल जीतने पर अर्णव सहरावत ने कहा कि देश के लिए गोल्ड मैडल जीतना मेरे लिए गर्व का क्षण है। एलन में फैकल्टीज की गाइडेंस और रेगुलर प्रेक्टिस ने मेरी तैयारी को मजबूत बनाया। सिल्वर मैडल जीतने पर हर्षिल पटेल ने कहा कि मैं भविष्य में आईआईटीयन बनना चाहता हूं और यह अचीवमेंट मुझे आगे और मेहनत करने के लिए मोटिवेट करेगा।