
www.daylifenews.in
दिल्ली। सड़क निर्माण और डामर (एस्फाल्ट) मिलाने की तकनीक में दुनिया की अग्रणी कंपनी, अम्मान इंडिया ने बॉमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में सड़क बनाने के अपने पूरे और व्यापक समाधानों को पेश किया। इसमें पेविंग, कॉम्पैक्शन, कंक्रीट, डिजिटल, रीसायक्लिंग और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कंपनी ने 5 नए उत्पाद लॉन्च किए: एपी 1000 ट्रैक्ड पेवर, सीपीबी 36 ट्रक माउंटेड बूम पंप, एआरडब्ल्यू 65.1 वॉक बिहाइंड रोलर, एआरएक्स 26.2 मिनी रोलर और सीसी 60 कंक्रीट प्लांट विथ बेल्ट। अम्मान ग्रुप के सीईओ हैंस क्रिश्चियन श्नाइडर ने कहा, “बॉमा कॉनएक्सपो इंडिया हमें यह दिखाने का मौका देता है कि भारत में ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए समाधान दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे अन्य उभरते बाजारों के भी काम आ सकते हैं।” अम्मान इंडिया के प्रबंध निदेशक धीरज पांडा ने कहा, “जैसे-जैसे भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में तेजी आ रही है, अम्मान स्मार्ट मशीनों, डिजिटलीकरण, रीसाइक्लिंग और ऊर्जा की बचत करने वाली तकनीकों के जरिए इस उद्योग को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। “