योगाभ्यास से आँगनबाड़ी के बच्चों ने सीखे स्वस्थ रहने के गुर

आँगनबाड़ी विद्याधर नगर में निःशुल्क योग कार्यक्रम आयोजित
तनाव दूर करने और एकाग्रता बढ़ाने का दिया संदेश
www.daylifenews.in
जयपुर। आँगनबाड़ी विद्याधर नगर में बच्चों एवं शिक्षकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य जितेन्द्र चौधरी, पुत्र श्री गोपाल लाल चौधरी, निवासी मोरीजा (चौमूं) ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया।
योगाचार्य जितेन्द्र चौधरी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी उपलब्धियां दर्ज करवाने के साथ गोल्ड मेडल से सम्मानित हैं। उन्होंने बच्चों को योगिंग, जॉगिंग, ताड़ासन, पद्मासन सहित विभिन्न योगासनों की विधियां समझाईं। साथ ही अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास करवाकर उनके लाभ और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।
योगाचार्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बनाए रखने, मानसिक शांति प्राप्त करने, एकाग्रता बढ़ाने और तनाव प्रबंधन में सहायता मिलती है। उन्होंने बच्चों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त आराम करने और संतुलित दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में योगाचार्य जितेन्द्र चौधरी ने बच्चों को केले खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने भी नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी के सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *