


रंग लाये विधायक मनीष यादव के प्रयास
www.daylifenews.in
शाहपुरा। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में विधायक मनीष यादव के प्रयासों से शाहपुरा एवं मनोहरपुर में विभिन्न कार्यों के लिए कुल ₹321.25 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।
स्वीकृत राशि में शाहपुरा के लिए पुरानी, गहरी एवं जीर्ण-शीर्ण पाइपलाइनों को बदलने हेतु ₹170.27 लाख तथा मनोहरपुर के लिए ₹150.98 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इन कार्यों के पूर्ण होने से दोनों क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। पुरानी पाइपलाइनों के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछने से पेयजल वितरण व्यवस्था अधिक सुचारु होगी तथा आमजन को बेहतर पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।