अशोक लेलैंड ने छत्तीसगढ़ में बढ़ाया कारोबार

www.daylifenews.in
जगदलपुर। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) के लिए नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। यह राज्य में कंपनी की चौथी एलसीवी डीलरशिप है। इसके साथ ही कंपनी का देशव्यापी एलसीवी वितरण नेटवर्क और मजबूत हुआ है, जो अब 945 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों तक पहुंच गया है। अशोक लेलैंड के एलसीवी कारोबार के प्रमुख विप्लव शाह ने कहा, “हमारे वाहन बेहतर ईंधन दक्षता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं। इसके साथ ही हमारा मजबूत नेटवर्क और उद्योग में अग्रणी सर्विस रिटेंशन ग्राहकों को भरोसा देता है। ग्राहकों का लगातार बना हुआ विश्वास उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस नई डीलरशिप का उद्घाटन विश्वस्तरीय उत्पाद, बेहतर ग्राहक अनुभव और उच्चस्तरीय सेवाएं ग्राहकों के और करीब पहुंचाने की हमारी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।”अशोक लेलैंड के उत्पाद भारतीय एलसीवी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें बेहतरीन तकनीक के साथ उच्च विश्वसनीयता का संयोजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *