उत्कृष्ट कार्य प्रणाली और अनुशासन से प्रभावित हुए सहायक निदेशक

पीएम श्री विद्यालय बापू नगर भीलवाड़ा
www.daylifenews.in
भीलवाड़ा। पीएम श्री विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जयपुर से आए सहायक निदेशक योगेश उपाध्याय ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं, स्वच्छता, अभिलेख संधारण एवं छात्राओं के अनुशासन का अवलोकन किया । संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने बताया कि निरीक्षण के पश्चात उन्होंने विद्यालय की समग्र कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन का स्तर अत्यंत उत्कृष्ट है, तथा समस्त स्टाफ का टीम वर्क प्रशंसनीय है । उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक पूर्ण समर्पण व जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं जिसका सकारात्मक प्रभाव छात्रों के व्यवहार एवं शैक्षणिक वातावरण में स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने पीएम श्री विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों यथा अभिरुचि शिविर, बाल वाटिका, आई कार्ड, पोर्टफोलियो ,स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी,संविधान कक्ष, व्यावसायिक शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक रामेश्वर लाल जीनगर, पीएम श्री प्रभारी गौरव कुमारी सह प्रभारी सीमा जेठिया , मीनाक्षी सुहील तथा कार्यालय प्रभारी विकास कुमार पितलिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *