
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
भू-माफियाओं पर चला नोटिस का डंडा
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के महादेव वाला शिवपुरी भुरानपुरा क्षेत्र में नगरपालिका की करीब तीन बीघा बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और कथित अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार भुरानपुरा रोड स्थित शिवपुरी क्षेत्र में करीब 0.8100 हेक्टेयर भूमि नगरपालिका के नाम दर्ज बताई जा रही है। इस कीमती जमीन पर लंबे समय से भू-माफियाओं की नजर बनी हुई थी और अब यहां कब्जा कर प्लॉट काटने की तैयारी किए जाने की चर्चा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग कई दिनों से भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे थे। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
इधर, रामदास बेनीवाल का कहना है कि उनके पूर्वज वर्षों से इस भूमि पर काबिज हैं तथा वे निर्माण कार्य करवा रहे थे, जिसे नगरपालिका ने नोटिस देकर रुकवा दिया।
नगरपालिका ईओ हरिनारायण यादव ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर सड़क और भूमि का मापन भी कराया जाएगा।