टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोप में ग्लोबल मोटर साइकिल यात्रा शुरू की

www.daylifenews.in
सिंगापुर। दुनिया में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की निर्माता और ग्लोबल लीडर टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) ने इटली के मिसानो एड्रियाटिको स्थित मशहूर मिसानो वर्ल्ड सर्किट में 2026 टीवीएस रेसिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप (टीआरआईसी) के यूरोपीय डेब्यू के साथ अपनी ग्लोबल मोटरसाइकिल महत्वाकांक्षा को और मजबूत बना लिया है। टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिज़नेस हेड, विमल सुम्बली ने कहा, ‘‘टीवीएस रेसिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप की यूरोप में शुरूआत हमारी ग्लोबल रेसिंग यात्रा में एक अहम पड़ाव है। 2022 में नौ देशों के राइडरों के साथ एशिया-केंद्रित चैंपियनशिप के रूप में शुरू हुई यह प्रतियोगिता अब 16 देशों के राइडरों के साथ सही मायनों में ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गई है।” टू व्हील्स मोटर रेसिंग के प्रमोशन डायरेक्टर, रॉन हॉग ने कहा, “यूरोप में टीआरआईसी का विस्तार चैंपियनशिप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो यह इस प्लेटफॉर्म की बढ़ती इंटरनेशनल भूमिका को दिखाता है।’’ फेडेराज़ियोन मोटोसिकलिस्टिका इटालियाना के स्पोर्टिंग डायरेक्टर, सिमोन फोल्गोरी ने कहा, “हमें खुशी है कि मिसानो टीआरआईसी के इस नए हिस्से की मेजबानी कर रहा है, जिससे प्रतिभागियों को नए और प्रतिस्पर्धी माहौल में मुकाबला करने का मौका मिल रहा है।”टीवीएस रेसिंग का ग्लोबल होना, बड़े पैमाने पर टीवीएस मोटर के टू-व्हीलर पोर्टफोलियो के विकास का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *