एक्सिस बैंक और हिताची पेमेंट सर्विसेज ने स्मार्ट बैंकिंग के दो एआई समाधान पेश किए

www.daylifenews.in
मुंबई। देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने एंड-टू-एंड भुगतान और वाणिज्यिक समाधान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज के साथ मिलकर एआई आधारित दो नए समाधान—एक्सप्रेस बैंकिंग: डिजिटल बैंकिंग पॉइंट 2.0 और एआई साउंडबॉक्स—पेश किए हैं। एक्सिस बैंक में ग्रुप हेड—ब्रांच बैंकिंग, साउथ, संजीव मोघे ने कहा, “एक्सिस बैंक में हमारा ध्यान ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर है, जो रोजमर्रा की बैंकिंग को ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार आसान, बेहतर और अधिक प्रभावी बनाए।”एक्सिस बैंक में ग्रुप हेड—एक्वायरिंग एंड कार्ड्स, विनीत बजाज ने कहा, “एआई साउंडबॉक्स के लिए हिताची पेमेंट सर्विसेज के साथ हमारी साझेदारी भरोसेमंद भुगतान ढांचे और स्मार्ट, आवाज आधारित तकनीक को एक साथ लाती है।”हिताची पेमेंट सर्विसेज में कैश बिजनेस के एमडी और सीईओ, सुमिल विकमसे ने कहा, “डिजिटल बैंकिंग पॉइंट 2.0 के जरिए हम शाखा बैंकिंग के माहौल में बातचीत आधारित एआई ला रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करना और आसान होगा।”हिताची पेमेंट सर्विसेज में डिजिटल बिजनेस के सीईओ, अनुज खोसला ने कहा, “एआई साउंडबॉक्स के जरिए हम कारोबारी भुगतान को सिर्फ लेनदेन तक सीमित नहीं रख रहे हैं, बल्कि साउंडबॉक्स को कारोबारी के काउंटर पर एक स्मार्ट सहायक में बदल रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *