बंधन बैंक ने एनआरआई शुरू कीं प्रीमियम सेवाएं

www.daylifenews.in
कोलकाता। बंधन बैंक ने अपने एनआरआई (अनिवासी भारतीय) ग्राहकों के लिए प्रीमियम सेविंग्स अकाउंट्स की नई श्रृंखला लॉन्च की। इन अकाउंट्स के जरिए ग्राहक हर महीने अनलिमिटेड फ्री कैश डिपॉजिट की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस ट्रांजैक्शन भी मुफ्त होंगे। लिगेसी अकाउंट में ग्राहकों को ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स, हर तिमाही 3 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा ग्राहकों को जीरो फॉरेक्स मार्कअप, हर महीने मुफ्त मूवी टिकट और देश के चुनिंदा प्रतिष्ठित गोल्फ क्लबों में प्रीमियम गोल्फ सेशन की सुविधा भी मिलेगी। लिगेसी अकाउंट धारकों को विशेष वाउचर, माइलस्टोन आधारित रिवॉर्ड्स और डेबिट कार्ड पर बेहतर इंश्योरेंस कवर का लाभ भी मिलेगा। बंधन बैंक के ईडी एवं सीबीओ राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “हमें विश्वास है कि ये नई सेवाएं हमारे प्रीमियम एनआरआई ग्राहकों की बदलती जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप हैं। प्रीमियम ट्रैवल सुविधाओं से लेकर व्यापक इंश्योरेंस कवर तक, एलीट, एलीट प्लस और लिगेसी सेविंग्स अकाउंट्स ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार किए गए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *