मुंबई में नारायण मॉड्यूलर लिम्ब से 122 दिव्यांगों को आत्मनिर्भर जीवन

www.daylifenews.in
मुंबई। आधुनिक तकनीक जब सेवा और संवेदनाओं से जुड़ती है, तब वह केवल मशीन या उपकरण नहीं रहती, बल्कि किसी के जीवन को फिर से खड़ा करने का माध्यम बन जाती है। इसी भावना के साथ नारायण सेवा संस्थान एवं सौजन्यकर्ता श्री राधा कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन यूएसए के तत्वावधान में मुंबई के निको हॉल, दादर (ईस्ट) में विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा जांच, चयन तथा जापानी एवं जर्मन तकनीक से निर्मित 3डी प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशियल लिम्ब मेजरमेंट शिविर आयोजित हुआ। संस्थान के डॉ मानस रंजन साहू ने बताया कि डिजिटल मापन प्रणाली के कारण प्रत्येक दिव्यांगजन के शरीर की संरचना के अनुसार कस्टमाइज्ड लिम्ब तैयार किया जाएगा। इससे घर्षण, दर्द एवं असंतुलन जैसी समस्याएं कम होंगी और उपयोगकर्ता अधिक प्राकृतिक तरीके से चल-फिर सकेंगे। ट्रस्टी एवं निदेशक देवेन्द्र चौबीसा ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्थान की डॉक्टर एवं पीएंडओ टीम ने सभी रोगियों की जांच कर 70 दिव्यांगों के लिए 3डी प्रिंटेड नारायण लिम्ब हाथ-पैर तथा 29 के लिए कैलिपर्स हेतु डिजिटल मेजरमेंट लिए। इस शिविर में करीब 23 दिव्यांग रोगियों का चयन निःशुल्क शल्य चिकित्सा हेतु किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *