बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

www.daylifenews.in
मुंबई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के लिए की वित्तीय परिणामों की घोषणा है। बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹ 8.5 (प्रति इक्विटी शेयर ₹ 2 के अंकित मूल्य का 425%) का लाभांश देने की अनुशंसा की है, जो कि आवश्यक स्वीकृतियों के अधीन है। 31 मार्च 2026 को, बैंक ने वैश्विक कारोबार के क्षेत्र में ₹30 लाख करोड़ रुपये के मील स्तंभ को पार कर लिया है। बैंक ने अब तक का सर्वाधिक तिमाही निवल लाभ ₹ 5,616 करोड़ (+11.2% वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज किया है। वित्तीय वर्ष के लिए निवल लाभ भी ₹ 20,000 करोड़ के मील स्तंभ को पार करते हुए ₹ 20,021 करोड़ पर पहुँच गया है। तिमाही का परिचालनगत लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11.5% बढ़कर ₹ 9,069 करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए परिचालनगत लाभ ₹ 32,259 करोड़ रहा। तिमाही के लिए निवल ब्याज आय वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.7% की वृद्धि के साथ ₹ 12,494 करोड़ रही। वित्त वर्ष 2026 के लिए यह ₹ 47,682 करोड़ (+2.5% वर्ष-दर-वर्ष) रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *