
www.daylifenews.in
मुंबई। कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026 में ₹35,743 करोड़ का कन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के ₹25,045 करोड़ के मुकाबले 43% अधिक है। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष के ₹714 करोड़ के लाभ के मुकाबले, वित्तीय वर्ष 26 में कंपनी का कन्सॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 86% की बढ़त के साथ ₹1,350 करोड़ रहा। कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, रमेश कल्याणरामन ने कहा: “हमने पिछले वित्तीय वर्ष का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ किया है और वही सकारात्मक गति इस नए वित्तीय वर्ष में भी बनी हुई है।” वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का कन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू ₹10,275 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹410 करोड़ रहा, जो क्रमशः 66% और 118% की वृद्धि दर्शाता है। भारत में कंपनी का रेवेन्यू ₹8,994 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹366 करोड़ रहा, जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले क्रमशः 68% और 97% की बढ़त देखी गई। साथ ही, शुद्ध लाभ 105% बढ़कर ₹29 करोड़ हो गया (पिछली बार ₹14 करोड़)। कंपनी के लाइफस्टाइल ज्वेलरी प्लेटफॉर्म ‘केनडियर’ ने इस तिमाही में ₹131 करोड़ का राजस्व और ₹3 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।