बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने देशभक्ति भावना के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मुंबई स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशकों और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ-साथ कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डॉ. देबदत्त चांद ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस उन लोगों के साहस और बलिदान का सम्मान करने का अवसर है, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और एक सशक्त राष्ट्र के स्वरूप को साकार किया। साथ ही, यह भविष्य के प्रति हमारे सामूहिक उत्तरदायित्व को नए सिरे से स्वीकार करने का भी अवसर है। एक अधिक सशक्त और समावेशी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहे भारत के लिए वित्तीय समावेशन का विस्तार करने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और आकांक्षाओं को साकार करने में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *