बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया ‘बॉब गोल्डन गोल डिपॉज़िट योजना’ का शुभारंभ

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने नई रिटेल सावधि जमा योजना बॉब गोल्डन गोल डिपॉज़िट योजना’ के शुभारंभ की घोषणा की है। यह 555 दिनों की विशेष अवधि वाली सावधि जमा योजना है, जिसके अंतर्गत सामान्य नागरिकों के लिए 6.75% प्रति वर्ष, निवासी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% प्रति वर्ष, निवासी अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) के लिए 7.35% प्रति वर्ष तथा गैर-प्रतिदेय जमा पर 7.40% प्रति वर्ष तक की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है। यह योजना ₹3 करोड़ से कम राशि वाली रिटेल सावधि जमाओं पर लागू होगी। यह नवीन योजना जमाकर्ताओं को सुनिश्चित प्रतिफल के साथ एक आकर्षक निवेश विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “आज के तेज़ी से बदलते हुए ब्याज दर परिदृश्य में, ‘बॉब गोल्डन गोल डिपॉज़िट योजना’ जमाकर्ताओं को उच्च ब्याज दरों का लाभ उठाने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *