अग्रवाल सम्मेलन व समिति के 2 अगस्त को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल सम्मेलन समिति (रजिस्टर्ड) की संयुक्त साधारण बैठक गुरुवार शाम 7:30 बजे अग्रवाल सदन, मंडावर में सम्मेलन अध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकता और उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंदूकी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग ने महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में अग्रवाल समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल सम्मेलन समिति का एकीकरण करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि अग्रवाल सम्मेलन समिति (रजिस्टर्ड) के द्विवार्षिक चुनाव आगामी 2 अगस्त रविवार को आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर महामंत्री अनंत मंगल, उपाध्यक्ष रामावतार सिंघल, कोषाध्यक्ष राजेश बंसल, युवा अध्यक्ष सन्नी गर्ग, महामंत्री शिवम मंगल, जिला उपाध्यक्ष नरेश बंसल, युवा जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गोयल, संजीव कंसल, भगवान सहाय बंसल, राजेंद्र गोयल, पदम चंद गोयल, योगेश अग्रवाल, अनिल मित्तल, नरेंद्र बंसल, अवधेश अग्रवाल, गुड्डू लखानी, शुभम बंसल, विष्णु गर्ग, मनोज मंगल, संतोष सिंघल, बनवारी लाल गोयल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *