बायोमेट्रिक यूपीआई लेनदेन जून2026 में 60 करोड़ के पार

www.daylifenews.in
मुंबई में मोबाइल पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (ऑन-डिवाइस बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन) के जरिए किए गए यूपीआई भुगतान की संख्या 61.1 करोड़ (611 मिलियन) से अधिक रही। इन लेनदेन का कुल मूल्य 25,416 करोड़ रुपये रहा। यह दर्शाता है कि रोजमर्रा के भुगतान के लिए इस सुविधा को तेजी से अपनाया जा रहा है। इस फीचर के जरिए उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन का उपयोग करके यूपीआई भुगतान को मंजूरी दे सकते हैं। एनपीसीआई की ग्रोथ (विकास) की कार्यकारी निदेशक सोहिनी राजोला ने कहा, “बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को तेजी से अपनाया जाना इस बात का संकेत है कि यूपीआई उपयोगकर्ता अब सरल और प्रभावी भुगतान अनुभव को प्राथमिकता दे रहे हैं। जून में 60 करोड़ से अधिक लेनदेन के साथ इस सुविधा को विभिन्न उपयोगों में अच्छी स्वीकृति मिली है, जिसमें यूपीआई पर रूपे क्रेडिट कार्ड से भुगतान भी शामिल है। कई बैंक और यूपीआई ऐप पहले से ही अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे रहे हैं और हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में अधिक उपयोगकर्ता इस सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान विकल्प को अपनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *