
www.daylifenews.in
मुंबई। आज के दौर में क्रिकेटर सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि अपने फैशन और स्टाइल से भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। खासकर नैचुरल डायमंड ज्वेलरी अब उनकी पर्सनल स्टाइल का अहम हिस्सा बनती जा रही है। अभिषेक शर्मा ने नैचुरल डायमंड को अपना पर्सनल सिग्नेचर (अलग पहचान) बना लिया है। उनके नए कस्टम फॉरएवरमार्क ब्रेसलेट को “क्वाइट लग्जरी” की मिसाल माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव मैदान पर अपने निडर खेल और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं। क्रिकेट से प्रेरित उनका कस्टम-डिजाइन पेंडेंट उनके कलेक्शन की सबसे खास ज्वेलरी में शामिल है। डायमंड ईयर स्टड्स, आकर्षक रिंग्स, मोटी चेन और कस्टम लॉकेट जैसे आभूषण हार्दिक पांड्या की ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा हैं, जो उनके आत्मविश्वासी और ट्रेंड-सेटर व्यक्तित्व की झलक दिखाते हैं। तिलक वर्मा अक्सर प्रिंसेस-कट नैचुरल डायमंड स्टड पहने नजर आते हैं, जो उनके सादगी भरे अंदाज को और निखार देता है। उनकी फैशन पसंद यह भी दिखाती है कि युवा खिलाड़ियों के बीच डायमंड ज्वेलरी को लेकर सोच बदल रही है।