बॉन्फिलियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा

www.daylifenews.in
मुंबई। बॉन्फिलियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति इक्विटी शेयर 558 से 586 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 25 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इसके बाद 25 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी। शेयरों का अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है। इस आधार पर इश्यू का न्यूनतम मूल्य अंकित मूल्य का 55.8 गुना और अधिकतम मूल्य 58.6 गुना है। इस इश्यू में कंपनी के प्रवर्तक शेयरधारक बॉन्फिलियोली एस.पी.ए. की ओर से 4,32,39,042 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। यानी इस आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। आईपीओ के तहत पेश किए जाने वाले इक्विटी शेयर बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बीएनपी पारिबा, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं। बॉन्फिलियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड भारत में मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन तथा औद्योगिक ड्राइव समाधान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनियों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *