शार्लीज़ थेरन ने “द ओडिसी” के वर्ल्ड प्रीमियर में पहने ग्लेन स्पिरो के ‘डेज़र्ट डायमंड’

www.daylifenews.in
लंदन। ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और स्टाइल आइकॉन शार्लीज़ थेरन ने इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म – ‘द ओडिसी’ के वर्ल्ड प्रीमियर में, लंदन की आभूषण कंपनी, ग्लेन स्पिरो के ओल्ड-कट ‘डेज़र्ट डायमंड’ जड़े इयररिंग पहने। दो दशक से भी पहले लंदन में स्थापित कंपनी – ग्लेन स्पिरो, अपने विशिष्ट अंदाज़ के लिए दुनिया की पसंदीदा आभूषण कंपनियों में से एक के तौर पर जानी जाती है। ग्लेन स्पिरो और जो स्पिरो के नेतृत्व में, यह कंपनी अनोखे और शानदार आभूषण गढ़ाई के लिए मशहूर है। कंपनी हर कीमती रत्न के हिसाब से डिज़ाइन तय करती है और मंहगे आभूषण के निर्माण से जुड़े पारंपरिक तौर-तरीकों को निरंतर चुनौती दे रही है। ‘डेज़र्ट डायमंड’ में प्रकाश और रंगों का अनोखा मेल दिखता है, जो उन विशाल इलाकों से प्रेरित है जहां इनका खनन होता है। इनके प्राकृतिक रंगों में वॉर्म व्हाइट और सूरज की सी रोशनी जैसे पीले रंग से लेकर शैंपेन, शहद, व्हिस्की और सूर्यास्त के समय आसमान में बिखरने वाले भूरे रंग शामिल हैं – जो सुनहरी रेत के टीलों, तांबई रंग के आसमान और क्षितिज की हल्की सुनहरी आभा की याद दिलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *