
अरशद शाहीन
www.daylifenews.in
टोंक। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देवली उनियारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर की नामांकन सभा में 24 अक्टूबर को उनियारा में एक विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे।
इसके मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता ने आज़ उनियारा मे सभा स्थल का जायजा लिया और तैयारियो की समीक्षा की, जिलाध्यक्ष मेहता ने बताया की ये नामकंन सभा एक ऐतिहासिक सभा होंगी। जिलाध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री महेन्द्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष खैमराज मीणा पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, मण्डल अध्यक्ष नमो गौतम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी साथ रहे।