
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर। नगर पालिका मनोहरपुर के नवनिर्वाचित चेयरमैन अर्जुन मोहनपुरिया ने शुक्रवार को विधायक मनीष यादव की मौजूदगी में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नवनिर्वाचित वाइस चेयरमैन सुरज्ञान गुर्जर सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण के अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी वार्डों में आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।
इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन अर्जुन मोहनपुरिया ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वही वाइस चेयरमैन सुरज्ञान गुर्जर ने कहा कि चेयरमैन, पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर नगर पालिका के विकास को गति देने के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।
पार्षदों ने लिया विकास का संकल्प
इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। समारोह में धर्मवीर, रामजीलाल, बाबूलाल, गिरधारी, पंकज, कालू, सुनील, कानसिंह, विजय, गणेश, सुमन बेनीवाल, शमा बानो, शमा, कृष्णा रातावाल, ज्योति खजोतिया, रूखसाना, शशिकांत बेनीवाल, महेश, दिनेश, महावीर, अशोक, अंजना, सुनीता और कैलाश सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, नगर अध्यक्ष अल्लादिन खान, नगर अध्यक्ष मुकेश खुडानिया, सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश हलकारा, पूर्व पार्षद राजेंद्र पलसानिया, हेमचंद, ओमप्रकाश बागड़ी, विशाल पलसानिया, सीताराम यादव, कजोड़ फौमड़ा, गफ्फार खान, रामकिशोर, निसार खान, रामनारायण सरपंच, धोलाराम, जितेंद्र शर्मा, बाबूलाल, इमरान, मुनीर मनियार, महेश, कैलाश , रवि, दीपक, जगदीश, हनुमान और राजू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अर्जुन मोहनपुरिया एवं वाइस चेयरमैन सुरज्ञान गुर्जर को शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।