सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार नगर निगम चुनाव के लिए किया मतदान

लोकतंत्र के पर्व में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *