
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत लाड़ाकाबास में एक महत्वपूर्ण किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित करना और कृषि क्षेत्र में नवाचारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश यादव, निदेशक, बीज निगम राजस्थान रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, जैविक खाद और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि क्षेत्र में सतत कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच मदन यादव ने की।
मुख्य वक्ताओं में डॉ. रामप्रताप यादव (कृषि वैज्ञानिक, मोनेरा), डॉ. रेनू गुप्ता, और भारती जी (पावटा) शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लाभों से अवगत कराया और रासायनिक खेती के दुष्परिणामों की चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण के लिए हितकारी है, बल्कि इससे भूमि की उर्वरता और किसानों की आमदनी भी बढ़ती है।
कार्यक्रम में लाड़ाकाबास व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। कृषि पर्यवेक्षक सुरेंद्र व राजेंद्र प्रसाद यादव ओम प्रकाश महेश चौरीया शिवपाल पंच रामजीलाल पच ईश्वर रामकुमार लंबरदार रामचंद्र कमलोदिया महेंद्र रामकिशन श्यामलाल शंकरलाल बाबूलाल स्वामी रोहतास बीरबल भागीरथ सभी किसानों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे अपने खेतों में ऑर्गेनिक खेती को अपनाएंगे और रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग करेंगे।