डॉ. अनामिका गोरा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की

ग्राम उदावाला की डॉ. अनामिका गोरा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (एंडोक्रिनोलॉजी – डायबिटीज, थायरॉयड, मोटापा व हार्मोन विशेषज्ञ) भर्ती में प्रथम स्थान हासिल किया
ए एच लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान की प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. अनामिका गोरा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य भर्ती में एंडोक्रिनोलॉजी (डायबिटीज, थायरॉयड, मोटापा व हार्मोन विशेषज्ञ) विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और चिकित्सा क्षेत्र के प्रति गहरे समर्पण का प्रतीक है।
डॉ. अनामिका ने वर्ष 2020 में आयोजित डीएम सुपरस्पेशलिटी ऑल इंडिया परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके पश्चात उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर से डीएम एंडोक्रिनोलॉजी की उपाधि प्राप्त की और डिग्री प्राप्त करने के बाद पिछले दो वर्षों से वहीं एसएमएस अस्पताल में ही अपनी सेवाएं दे रही हैं। साथ ही उन्होंने वर्ष 2024 में Member of Royal College of Physicians (MRCP) – SCE Specialty Course Examination, United Kingdom भी उत्तीर्ण किया है।
डॉ. अनामिका एडल्ट एवं पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी में विशेषज्ञता रखती हैं तथा डायबिटीज, थायरॉयड, पीसीओडी, मोटापा एवं हार्मोन से जुड़ी समस्त बीमारियों के उपचार में अनुभव एवं विशेषज्ञता रखती हैं।
डॉ. अनामिका के पति डॉ. महेश यादव, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से उदावाला–मनोहरपुर क्षेत्र के लोगों में हर्ष और गर्व का माहौल है।
आज के युवा चिकित्सा छात्रों के लिए डॉ. अनामिका की यह सफलता एक स्पष्ट संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *