डॉ. इमरान का शाहपुरा तबादला रद्द, फिर संभाला कार्यभार

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा में कार्यरत चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान के स्थानांतरण मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ से राहत मिली है। दस्तावेज के अनुसार डॉ. इमरान का शाहपुरा से अलवर स्थानांतरण किया गया था, जिसे हाईकोर्ट ने 17 अगस्त 2026 को रद्द कर दिया।
डॉ. इमरान ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद डॉ. इमरान ने 19 अगस्त को उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा में पुनः कार्यभार ग्रहण किया। उनके वापस शाहपुरा में सेवाएं शुरू करने से अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान डॉक्टर इमरान का लोगो ने गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *