

ज्ञानेंद्र रावत की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। श्री रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की प्रधानाचार्या डा. नीतू यादव व एटा बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक श्री राजीव यादव को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इनके अलावा आगरा से श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी, कानपुर से श्री राकेश सचान, दिल्ली से श्री सत्येंद्र पाल सिंह मलिक व फरीदाबाद, हरियाणा से श्री अनिल कुमार शर्मा ‘महाशय ‘ को इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह जानकारी पीपल मैन फाउंडेशन के प्रमुख डा. रघुराज प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि उपरोक्त के अलावा विभिन राज्यों के 15 और शिक्षकों का चयन इस अवार्ड हेतु किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस अवार्ड हेतु 21 शिक्षकों का चयन किया गया है।